कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा, झारखंड

Kolhan University, Chaibasa, Jharkhand

NAAC Accredited Grade B University

G20 Logo G20 Logo Amrit Mahotsav Jharkhand Government

स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग

Kolhan University, Chaibasa

Department Details

Representative Photographs of the Department

Departmental Profile
About
हिन्दी विभाग ने अपने समृद्धि के पथ पर ग्यारह (11) शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि प्रदान की है, जो सदैव ही ऐतिहासिक और गौरवांवित पटल पर अंकित और सुरक्षित रहेगा। वर्तमान में पंजीकृत शोधार्थियों की संख्या ग्यारह (11) है। विद्यार्थियों की विविध रचनात्मक सक्रियता की पाठशाला ने विभाग को उत्तरोत्तर विकसित और ऊर्जान्वित बनाने का प्रयास किया है। नयी शोध की दिशा में कुछ विद्यार्थियों ने नेट (02), जेआरएफ (01) की अकादमिक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से सफलता प्राप्त की है। साहित्य, संस्कृति एवं संस्कार की धड़कन से निर्मित हिन्दी विभाग की शैक्षणिक यात्रा में विभागीय संगोष्ठी, कार्यशाला, वाद–विवाद, सृजनात्मक लेखन, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिताएँ नियमित होती हैं, जहाँ छात्र-छात्राओं को अपनी क्षमता और कौशल विकास को उड़ान मिलती है। जहाँ समर्पण, संस्कार और विश्वास से सपनों को सींचा जाता है, जहाँ अंधेरों की नहीं रोशनी की बात होती है, वैसे पथ की सीढ़ियों पर चढ़ते–उतरते पगों की निशानियाँ सदैव धनात्मक ऊर्जा का संचरण करेंगी—ऐसा विश्वास है।
Aims & Objectives
बदलते दौर के साथ करवट ले रहा विश्वविद्यालय परिवर्तन की नींव पर अनुशासन के साथ आगे बढ़ रहा है। जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र में, जहाँ साधन नहीं साधना है, संसाधन नहीं संकल्प है, वहाँ के छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हिन्दी विभाग निरंतर समर्पित है।